राकेश कथूरिया, कैथल. वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की ज्ञान और अनुभव की अमूल्य धरोहर है, उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी जीवन की महत्वपूर्ण बातें सीख सकती है,हम सबको उनके साथ प्रेम और सम्मान से व्यवहार करना चाहिए, उपरोक्त विचार सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी कैथल के प्रधान नरेंद्र निझावन ने संस्था की सितम्बर माह की बैठक में प्रकट किए।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए महासचिव धन सचदेवा ने बताया कि सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी कैथल की सितम्बर माह की मासिक बैठक प्रधान नरेंद्र निझावन एवं मुख्य संरक्षक महेश दुआ की अध्यक्षता में श्री गीता भवन मंदिर के प्रांगण में स्थित सीनियर सिटीजन सभागार में आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ मंच का संचालन करते हुए महासचिव धन सचदेवा ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का उच्चारण करवाया, तत्पश्चात संस्था के वरिष्ठ साथी हरीश मदान व सतपाल खानिजो की धर्मपत्नी कमला रानी की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संस्था के वरिष्ठ साथी नारी शक्ति शकुंतला निझावन, कुंती देवी, वीणा मदान,रामलाल कालड़ा, ईश्वर दास अरोडा़,अरविंद चावला,मनोहर लाल आहूजा,धन सचदेवा, जगदीश कालड़ा, हरीश चावला ने धार्मिक/देशभक्ति के भजनों से सदन को भक्ति से सराबोर कर दिया। मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने अपनी चिर-परिचित शेरों शायरी वाली शैली में सभी वरिष्ठ साथियों का अभिनन्दन करते हुए आहा्वन किया कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान,बढ़ाए हम सबका मान, हमें सदैव अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।

बैठक में सितम्बर माह में जन्मे वरिष्ठ साथियों महेंद्र खन्ना, अरविंद चावला, अमरनाथ अरोड़ा, जितेन्द्र बंसल,गया प्रसाद शुक्ला, हरिकृष्ण पुरी, सतपाल धीमान, नारी शक्ति सूदेश रानी दुआ,विमल खेड़ा, प्रेम लता गर्ग का जन्मदिन दिन उपहार भेंट कर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।