चंडीगढ़. किसानों का गुस्सा अभी शांत नही हुआ है, लेकिन भाजपा सांसद कंगना राणावत आग में घी डालने का काम कर रही हैं। सांसद कंगना राणावत ने हाल ही में ऐसा बयान दे दिया है, जो एक बार फिर से किसानों को उकसाने का काम कर रहा है। इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है और इसका विरोध कर रही है।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को दोबारा लाने की बात कहकर किसानों का अपमान किया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कंगना के बयान की कड़ी निंदा की है। आप ने कहा कि भाजपा अपने सांसदों से जान-बूझकर भड़काऊ बयान दिलवा रही है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कंगना पर कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखने की बात यह है की इस पूरे मामले में आप की क्या प्रतिक्रिया आती है।

आपको बता दें कि कंगना राणावत इसके पहले भी अपने बयान को लेकर कई बार सुर्खियों पर रही हैं। उन्होंने किसान आंदोलन से ही जुड़ा हुआ एक और बयान दिया था जिस पर भी राजनीतिक गरमाई थी और किसान उनके विरोध में आ गए थे। एक बार फिर से कंगना राणावत ने इस विषय को छोड़ दिया है। अब देखना यह है कि अन्य राजनीतिक पार्टी इसे किस तरह से लेती है।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
