Delhi to Rishikesh New Route: कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर दिल्ली से ऋषिकेश के लिए नया रूट तय हो गया है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें अब देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से होकर संचालित होंगी। इससे यात्रा में 6 घंटे का समय बचेगा। साथ ही लोगों को 100 रुपये की भी बचत होगी। यह व्यवस्था 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए लागू की जा रही है।
पहले ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली साधारण रोडवेज बसें वाया करनाल संचालित होती थीं। अब इन्हें देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से चलाया जाएगा।
उत्तराखंड रोडवेज की एजीएम अंजलिका शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक आदेश मिलते ही नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए बस संचालन और बस अड्डों की व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं।अब तक वाया करनाल रूट से ऋषिकेश से दिल्ली पहुंचने में करीब 10 घंटे लगते थे। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से बसें चलने के बाद यह सफर लगभग 4 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। यानी यात्रियों के करीब 6 घंटे बचेंगे। वहीं किराया भी 535 रुपए से घटकर 430 रुपए रह जाएगा। इससे प्रत्येक यात्री को 105 रुपए की सीधी बचत होगी।
कांवड़ यात्रा के लिए बस संचालन में बदलाव
कांवड़ मेले के दौरान भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए परिवहन विभाग ने कई रूटों में बदलाव किया है। कानपुर, लखनऊ, टनकपुर और रूपेड़िया जाने वाली रोडवेज बसें हरिद्वार के गौरी शंकर अस्थायी बस अड्डे से संचालित होंगी। वहीं ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मोतीचूर में अस्थायी बस अड्डा भी बनाया जाएगा।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


