फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात कांवड़ियों को रौंदने के मामला सामने आने के बाद है कोई इस बात को लेकर स्तब्ध है. राहत की खबर यह है कि मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल महिंद्रा एसयूवी बरामद कर ली है. पुलिस ने वाहन के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है. हादसे में कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है.
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद घटनास्थल पर डटे कांवड़ियों को आरोपित की गिरफ्तारी का भरोसा मिला है। शनिवार देर रात करीब दो बजे सरहिंद से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी.

आरियों को खोजने में पुलिस को आसानी तब हुई जब पुलिस को घटनास्थल से वाहन की नंबर प्लेट मिली थी. इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई थी.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

