कपूरथला। पंजाब का कपूरथला एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। खबर है कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी पर फायरिंग की गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। यह मौत का खेल सुबह कपूरथला में खेला गया, जहां लोगों में फायरिंग के बाद से दहशत का माहौल बन हुआ है। इलाके में अब पुलिस मौजूद है।
इस हत्याकांड की जिम्मेदारी डोनी बल ने ली है। गोपी के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखा दिया हैसामने से आकर की फायरिंगमृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी जैरामपुर थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार में सवार होकर आए और उन्हेंने एवन पैलेस के पास गोपी पर फायरिंग कर दी। घटना के दौरान गोपी अपने कार में ड्राइवर वाली सीट पर बैठा था। इस दौरान हमलावर अपनी कार में सवार होकर आए को सामने से फायरिंग कर दी।

इस हत्याकांड का था अंतिम गवाह
जानकारी है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां हत्याकांड का अंतिम गवाह भी था। इस केस में अन्य गवाह मुकर चुके थे लेकिन गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नहीं मुकरा था।
- MP TOP NEWS TODAY: 3 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- Rajasthan Panchayat Election 2026: तीसरे चरण में 68.39% मतदान, बांसवाड़ा सबसे आगे; जानिए जयपुर का हाल
- यूपी में BJP की बढ़ेगी मुश्किल? जदयू के बाद अब चिराग ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
- Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले, SP ने जारी किया आदेश
- Haryana Top News : हरियाणा कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी मंजूर, रोडवेज कर्मचारियों की चक्का जाम की चेतावनी, 15 नवंबर को सीएम आवास का घेराव करेंगे अतिथि शिक्षक समेत दिनभर की बड़ी खबरें….

