हल्द्वानी। कांग्रेस के सीनियर नेता करण माहरा हल्द्वानी में आयोजित “परिवर्तन संकल्प सम्मेलन” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंन कहा कि उत्तराखंड की जनता आज परिवर्तन चाहती है। ऐसा परिवर्तन जो जनभावनाओं का सम्मान करे, युवाओं को रोजगार दे, महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दे, किसानों को उनका अधिकार दिलाए तथा विकास को केवल घोषणाओं तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारे।
जनता जनसेवा के प्रति समर्पित सरकार चाहती है
सम्मेलन में प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की मजबूती, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। आज यह स्पष्ट है कि उत्तराखंड की जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर एक जवाबदेह, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित सरकार की अपेक्षा कर रही है।
READ MORE: CM धामी के विजन का असर: उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 से युवाओं को फायदा, FTII पास छात्रों को मिली छात्रवृत्ति
करण माहरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का उत्साह, विश्वास एवं परिवर्तन के प्रति उनका अटूट संकल्प इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में बदलाव की मजबूत लहर चल चुकी है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन तक पहुँचकर जनता की आवाज़ को बुलंद करने और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।
READ MORE: उत्तराखंड में PMKSY 2.0 को मिली नई गति, केंद्र सरकार ने दिया विशेष सहयोग
उत्तराखंड बदलाव चाहता है
सभी वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनहित के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराया। महानगर कांग्रेस कमेटी, हल्द्वानी एवं इस सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित सम्मानित नागरिकों का हृदय से आभार। उत्तराखंड बदलाव चाहता है, और कांग्रेस उस बदलाव का संकल्प लेकर जनता के बीच खड़ी है।

