सुमन, करनाल। रक्षाबंधन के मौके पर करनाल जिला जेल भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीरों की गवाह बनी। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह से बहनें पहुंचती रहीं। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस दौरान कई बहनें भावुक हो गईं, वहीं भाइयों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सलामती की कामना की। साथ ही जल्द जेल से बाहर आने की दुआ भी मांगी।

सुबह से जेल पहुंचने लगीं बहनें
रक्षाबंधन को लेकर जिला जेल प्रशासन ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। सुबह से बहनों के जेल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जेल परिसर में बहनों को अपने भाइयों से मिलकर राखी बांधने का मौका दिया गया।
बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। इसके बाद उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस दौरान कई बहनों ने अपने भाइयों की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना की।
भाई को जल्द जेल से बाहर आने की दुआ
जेल में मुलाकात के दौरान भाई-बहन एक-दूसरे को देखकर भावुक हो गए। कई बहनों की आंखों में आंसू आ गए। भाइयों की आंखें भी नम हो गईं।
बहनों ने कहा कि वे चाहती हैं कि उनके भाई जल्द जेल से बाहर आएं। ताकि अगले रक्षाबंधन पर उन्हें जेल आकर राखी न बांधनी पड़े।
सुरक्षा के भी किए गए इंतजाम
रक्षाबंधन को देखते हुए जिला जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बहनों के लिए विशेष प्रबंध भी किए गए। जेल परिसर में पूरे दिन भाई-बहनों की मुलाकात का सिलसिला चलता रहा।
जेलर ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के लिए खास दिन है। इस मौके पर सभी बहनों को उनके भाइयों से मिलवाया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


