सुमन चौहान, करनाल। एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना रामनगर क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। आरोपी की पहचान सलमा पत्नी तिरुपति, निवासी मद्रासी कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल के निर्देश पर की गई। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक राजन के नेतृत्व में टीम ने आरोपी महिला को काबू किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ थाना रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने का काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने मामले से जुड़ी वारदात के संबंध में जानकारी दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने आरोपी महिला को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H