करनाल। अमेरिका में हुए सड़क हादसे में करनाल के सीकरी गांव निवासी 25 वर्षीय जतिन की मौत हो गई। वह वर्ष 2022 में इंग्लैंड गया था और बाद में डंकी रूट के रास्ते अमेरिका पहुंचा। वहां वह ट्राला चलाकर अपने परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अमेरिका में ट्राला का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। हादसे में जतिन के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जतिन की मौत की सूचना उसके ममेरे भाई विशाल ने परिवार को दी। खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिवार के लोग उसके पार्थिव शरीर को भारत लाने का इंतजार कर रहे हैं।
जतिन की मां बेटे की मौत से पूरी तरह टूट गई हैं। रोते हुए उन्होंने कहा, “हमारे ऊपर तो बिजली गिर गई, हमारे बच्चे को वापस ले आओ।” परिवार ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है, ताकि जतिन का शव भारत लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

