Karnataka Black Magic On Judge Chair: जज की कुर्सी पर काला जादू के आरोप में 65 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने केस का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर काला जादू किया था। मामले का खुलासा होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर का है।
घटना 9 जुलाई की है। हालांकि मामला 14 जुलाई को सामने आया। महिला लंबित पारिवारिक सिविल केस का फैसला अपने पक्ष में कराना चाहती थी। लिहाजा उसने जज की कुर्सी पर काला जादू की। महिला मंजुला को जज की कुर्सी पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई सुबह करीब 9:40 बजे फर्स्ट एडिशनल सीनियर सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में हुई। आरोप है कि महिला कोर्ट रूम में दाखिल हुई और जज की मेज पर ‘पूजा’ किए हुए सफेद सरसों के दाने बिखेर दिए। बाद में कोर्ट स्टाफ की नजर सरसों के दानों पर पड़ी। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनमें महिला यह हरकत करती दिखाई दी। इसके आधार पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने चिक्कबल्लापुर टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
दिल्ली कोर्ट में चावल फेंकने पर डॉक्टर पर जुर्माना
इधर पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी अदालत में हत्या के एक मामले का सामना कर रहे डॉक्टर चंदर विभास ने सुनवाई शुरू होने से पहले कथित तौर पर कोर्ट रूम में चावल के दाने बिखेर दिए थे। इस वजह से कार्यवाही 15-20 मिनट तक रोकनी पड़ी थी। कुछ वकीलों ने इसे भी कथित तौर पर काला जादू या टोटका बताया था। जज शेफाली बरनाला टंडन ने उन्हें अदालत एक दिन हिरासत में रखा था। 2,000 रुपए का जुर्माना लगाया, जिसे डॉक्टर ने उसी दिन जमा कर दिया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

