Karnataka CM DK Shivakumar On Own Hindu Religion: कर्नाटक के नए सीएम डीके शिवकुमार ने अपने धर्म और आस्था को लेकर बात की है। कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने साफ कहा कि मैं हिंदू हूं। किसी को खुश करने के लिए मैं अपना हिंदू धर्म नहीं छोड़ सकता। उन्होंने साफ कहा कि वह न तो अपना हिंदू धर्म त्याग सकते हैं और न ही अपनी पहचान को दरकिनार कर सकते हैं। शपथ ग्रहण के दौरान हिंदू रीति-रिवाजों पर उन्होंने कहा कि अपने धर्म पालन करना राजनीति नहीं, बल्कि निजी आस्था का प्रतीक था।
दरअसल कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के 3 जून को हुए शपथ ग्रहण समारोह में हिंदू परंपराओं का पालन करने पर सेक्युलरिज्म के ठेकेदार सवाल उठ रहे हैं।
इस पर सीएम शिवकुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए राजनीति महत्वपूर्ण नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति और ईश्वर के बीच का संबंध है। उन्होंने कहा कि मंदिर और आस्था इसी संबंध से जुड़े हैं। कर्नाटक मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा ‘मैं सभी धर्मों की संस्थाओं का आदर करता हूं, चाहे वे ईसाई हों, सिख हों, बौद्ध हों या हिंदू’। उन्होंने कहा कि सभी आस्था केंद्र लोगों को ईश्वर से जोड़ने का काम करते हैं।
‘हर धर्म के लोग आशीर्वाद मांगते हैं’
शिवकुमार ने कहा कि हर धर्म के लोग महत्वपूर्ण अवसरों पर धार्मिक रीति-रिवाज निभाते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जिम्मेदारी संभालने से पहले उन्होंने भी इसी तरह सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से आशीर्वाद लिया था। उन्होंने कहा, ‘क्या मैं इस राज्य में किसी भी धर्म को छोड़ सकता हूं? क्या मैं अपना नाम बदलकर अपना धर्म त्याग सकता हूं? कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, यूं ही अपना धर्म नहीं छोड़ सकता’।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

