Karnataka Congress President BK Hariprasad On National Song Vande Mataram: संसद से पारित होने के बाद भी राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर कांग्रेस का बगावती तेवर जारी है। पहले 15 अगस्त के दिन कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान वंदे मातरम पूरा नहीं गाने का आरोप लगा। इसके बाद गोवा कांग्रेस की बैठक में भी वंदे मातरम के दो ही छंद गाए गए। अब कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने पूरा वंदे मातरम गाए जाने का विरोध किया है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रगीत पर विवादस्पद बायन देते हुए कहा कि फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं वंदे मातरम पूरा नहीं गाऊंगा। मैं वंदे मातरम का दो ही छंद गाऊंगा।

बता दें कि पिछले 72 घंटे में कांग्रेस पर दो बार राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लग चुका है। पहले  15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान वंदे मातरम गाया गया। इसी दौरान सोनिया गांधी ने खरगे की ओर कुछ इशारा किया। वे थोड़ा नाराज नजर आईं। दावा किया गया कि उन्होंने पूरे वंदे मातरम को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इस कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा था कि मुख्यालय में पूरा राष्ट्रगीत गाया गया।

वहीं 17 अगस्त को गोवा में आयोजित हुई कांग्रेस की मीटिंग में वंदे मातरम के शुरुआती दो छंद ही गाए गए। कांग्रेस इसकी वजह से फिर से विवादों में फंसती नजर आ रही है। खरगे की मौजूदगी में गाए गए अधूरे वंदे मातरम को लेकर अभी कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब बीके हरिप्रसाद के बयान पर विवाद हो रहा है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने पूरा वंदे मातरम गाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं वंदे मातरम पूरा नहीं गाऊंगा। मैं वंदे मातरम का दो ही छंद गाऊंगा।

खरगे ने बीजेपी पर ही निशाना साधा

इस घटनाक्रम के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि जो महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और जो यह लोग 12 सालों से वंदे मातरम गा रहे हैं वही गीत मैंने गाया है। केस करना है तो महात्मा गांधी पर करो। अटल बिहारी वाजपेयी पर करो. अगर हम गुनहगार तो महात्मा गांधी भी गुनहगार हैं। अगर यही गुनाह है तो बल्लभ भाई पटेल पर केस डालो। खरगे ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके जन्म से पहले ही कांग्रेस ने देश के लिए कौन से राष्ट्रीय गीत अपनाए जाएं। इस पर एक प्रस्ताव पास कर दिया था। ऐसा नहीं है कि आप जो कहेंगे वही राष्ट्रीय मानक बन जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लालकिले पर गाया गया पूरा वंदे मातरम

लालकिले से इस बार पहली बार 15 अगस्त के मौके पर पूरा वंदे मातरम गाया गया बता दें कि मोदी सरकार ने वंदे मातरम को लेकर हाल ही में कानून लाया है। इसके मुताबिक कोई व्यक्ति जानबूझकर वंदे मातरम का अपमान करता है या राष्ट्रीय गीत के गायन में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m