Karnataka MLC Election Result-2026: कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव (Karnataka Legislative Council Elections) में बीजेपी के साथ ‘खेला’ कर दिया। 18 जून को जून 7 सीटों पर हुए कर्नाटक एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के सभी 5 बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी समर्थित जेडीएस के गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली चुनावी लड़ाई में शिवकुमार ने BJP के चक्रव्यूह को तोड़कर उसे मात दी और पांच सीटों पर जीत हासिल कर ली। सात सीटों के चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में थे।
बीजेपी और जेडीएस दोनों ही दलों के विधायकों की ओर से ‘क्रॉस-वोटिंग’ की गई। कांग्रेस उम्मीदवारों को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले। इससे कांग्रेस के सभी 5 उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामाब हो गए।
यह चुनाव कराने की इसलिए जरूरत पड़ी क्योंकि विधान परिषद के सात सदस्यों का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाला है। इनमें कांग्रेस के नसीर अहमद, टिप्पन्नाप्पा और बीके हरिप्रसाद, बीजेपी के एन. नागराजू (एमटीबी), प्रताप एस. नायक के. और सुनील वल्लयापुर और जेडीएस के गोविंदराजू शामिल हैं। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में कांग्रेस के थिप्पन्नप्पा कामकनूर, पीवी मोहन, बीके हरिप्रसाद (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष), शिवन्ना बी एस, विनय कार्तिक प्रकाश, बीजेपी के लिंगराज पाटिल और रघु आर और जेडीएस के गोविंदराजू शामिल हैं। कांग्रेस के पांचों उम्मीदवारों और बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज।जबकि जेडीएस के गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा।
डीके शिवकुमार ने क्रॉस वोटिंग को दावे को नकारा
इधर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार न संभावित क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसके लिए कोई विशेष रणनीति नहीं बनाई है।उन्हें मतदान में हिस्सा लेने वाले विधायकों के विवेक पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि गुप्त मतदान प्रणाली होने के कारण क्रॉस वोटिंग को लेकर अभी से अटकलें लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम क्रॉस वोटिंग में शामिल नहीं होना चाहते और न ही हमें इसके बारे में कोई जानकारी है. यह गुप्त मतदान वाला चुनाव है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

