शब्बीर अहमद, भोपाल। भोपाल के करुणाधाम आश्रम में धनतेरस के साथ ही भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया। जहां मां महालक्ष्मी के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दीपोत्सव की खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य जी महाराज और क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में भव्य कंदील शो और शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया गया, रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी से आश्रम परिसर जगमगा उठा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

