प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सात दिवसीय कथा के लिए इंदौर पहुंचे सुप्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश महाराज आज दोपहर उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचकर उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। 

बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान इंद्रेश महाराज बाबा महाकाल की भक्ति में रमे हुए दिखाई दिए। दर्शन के बाद इंद्रेश महाराज का श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया।

इंद्रेश महाराज ने दर्शन के बाद चर्चा में बताया कि महाकाल के चरणों में साक्षात प्रणाम किया। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारे यहां वृंदावन में महादेव गोपेश्वर रूप में विराजित हैं और शरद पूर्णिमा पर कृष्ण भक्ति में यही प्रवेश कराते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m