अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए बोरवेल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद रात के अंधेरे में धड़ल्ले से बोरिंग का सिलसिला जारी है। बीती रात दियागढ़ गांव में बोरिंग होने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके कई देर बाद डायल 112 पहुंची और फोटो वीडियो बनाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

कटनी जिले में कलेक्टर आशीष तिवारी ने गर्मी के मौसम में नवीन बोरिंग पर प्रतिबंध लगाया है। बावजूद रात के अंधेरे में धड़ल्ले से बोरिंग खुदाई का कार्य हो रहा है। बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम दियागढ़ में बोरिंग होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने 112 में फोन किया। 112 में फोन करने के बावजूद जब पुलिस नहीं आई तो कंट्रोल रूम में भी संपर्क किया गया।

ये भी पढ़ें: कर्ज और कार की किस्तों से परेशान युवक ने रची खतरनाक साजिश, लेकिन CCTV ने बिगाड़ दिया पूरा खेल

आगे आगे बोरिंग मशीन, पीछे-पीछे पुलिस

तकरीबन तीन से चार घंटे के बाद डायल 112 में थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा। उस समय तक बोरिंग मशीन खेत से निकलकर सड़क पर जा पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने बोरिंग मशीन को रोककर फोटो वीडियो भी खींची। ग्रामीणों को लगा कि पुलिस आ गई है अब कार्रवाई होगी, लेकिन आगे-आगे बोरिंग मशीन जा रही थी और पीछे-पीछे 112 पुलिस वाहन भी लगा था। मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही बोरिंग मशीन खमतरा की ओर चल पड़ी और 112 वाहन थाने की ओर जाने लगी।

ये भी पढ़ें: खंडवा में बुलडोजर एक्शन: जी मार्ट बिल्डिंग के सामने बने निर्माण को तोड़ा, JCB के सामने खड़ा हुआ परिवार

इसके बाद ग्रामीणों को एहसास हुआ कि पुलिस ने मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। दूसरे दिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिससे पुलिस प्रशासन की क्षेत्र में जमकर किरकिरी हुई। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि रात में 112 में इवेंट मिलने के बाद स्टाफ मौके पर गया था। बोरिंग मशीन वहां सड़क पर पाया गया था, जिस कारण मशीन को छोड़ दिया गया। संबंधित ग्रामीण अगर मामले में शिकायत करेंगे तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m