इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में अतिक्रमण और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। शहर के खानशाहवली क्षेत्र और वैशाली जी मार्ट बिल्डिंग पर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। बिल्डिंग के सामने बना निर्माण जेसीबी से तोड़ा गया।

प्रशासन के मुताबिक, बिल्डिंग में एमओएस यानी मानचित्र स्वीकृति शर्तों का पालन नहीं किया गया था। जिसके चलते बिल्डिंग के सामने किए गए निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान बिल्डिंग संचालक और उनके परिवार के सदस्य विरोध में जेसीबी के सामने खड़े हो गए, जिससे कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने मौके पर समझाइश देकर कार्रवाई जारी रखी।

ये भी पढ़ें: ‘आमिर खान’ गिरफ्तार… 10 लाख रुपए से ज्यादा का मशरुका जब्त, जानिए पूरा मामला

प्रशासन ने बताया कि दायरे से बाहर किए गए कब्जों को हटाया जा रहा है। वहीं वैशाली जी मार्ट बिल्डिंग के कुछ पिलरों को भी कटर मशीन से काटने की तैयारी की गई। इधर, खंडवा के बड़ाबम और खानशाहवली क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: तरबूज खाने से पिता-पुत्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत; दूसरा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m