इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने मंदिर में चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय आरोपी को वारदात के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए के चांदी के आभूषण, मूर्तियां, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में लाखों लाख रुपए का मशरुका जब्त किया है।

दरअसल, मोघट रोड थाना क्षेत्र के किशोर नगर स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में 13 और 14 मई की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई थी। मंदिर के पुजारी मनोज उपाध्याय ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और चांदी के मुकुट, छत्र, बाजूबंद, शिवजी और माताजी के मुकुट, पीतल की मूर्तियां, दानपात्र, एम्प्लीफायर सहित लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गया।

ये भी पढ़ें: कर्ज और कार की किस्तों से परेशान युवक ने रची खतरनाक साजिश, लेकिन CCTV ने बिगाड़ दिया पूरा खेल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कराई। एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक संदिग्ध युवक बाइक से आता-जाता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें: छतरपुर में फिर हुआ पुलिस टीम पर हमला: केन बेतवा लिंक परियोजना का काम ठप, 150 लोगों पर केस दर्ज-21 गिरफ्तार

पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिसके बाद संदिग्ध की पहचान खानशाहवली क्षेत्र में रहने वाले मो. आमिर खान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मंदिर में चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले का रहने वाला है और फिलहाल खंडवा में रह रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m