अनूप दुबे, ढीमरखेड़ा (कटनी)। ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंजिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लभेर नदी में ग्रामीणों को एक साथ बड़े आकार के तीन मगरमच्छ तैरते हुए दिखाई दिए। नदी में पानी लेने गए और आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने जब पानी में विशालकाय मगरमच्छों की हलचल देखी तो गांव में दहशत का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: MP Police नशामुक्ति अभियान: DIG और SP ने स्कूली छात्रों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
दो-तीन सालों से बना हुआ है खौफ
ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले लभेर नदी में कभी भी मगरमच्छ नहीं देखे गए थे। हालांकि बीते दो-तीन सालों से नदी में अचानक मगरमच्छों की मौजूदगी देखी जा रही है, जिससे नदी किनारे जाने वाले मवेशियों और ग्रामीणों की जान पर लगातार खतरा बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: उफनती पुलिया ने निगला, लेकिन मौत भी हार मान गई; एक को पेड़ ने बचाया, दूसरा बहकर 2 KM दूर किनारे लगा!
वन विकास निगम ने दिया रेस्क्यू का आश्वासन, गांव में होगी मुनादी
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विकास निगम के अधिकारियों को दी। वन विकास निगम, कुंडम परियोजना के रेंजर जुहैद हुसैन ने कहा कि लभेर नदी में मगरमच्छ दिखने की जानकारी प्राप्त हुई है। मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है और जल्द ही मगरमच्छों को पकड़ने के लिए सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर गांव में मुनादी करवाकर सभी को नदी किनारे न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


