अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। जहां एक ओर पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है, वहीं कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सारंगपुर में एक हृदयविदारक घटना से मातम छा गया है। गांव के 4 वर्षीय मासूम बालक का शव सुबह तालाब में उतराता मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव की खुशियाँ शोक में बदल गई हैं।

ये भी पढ़ें: ‘ड्यूटी टाइम खत्म, भागो यहां से!’ शहडोल में डॉक्टरों की संवेदनहीनता, इलाज मांगने पर पीड़िता का बनाया VIDEO

दोपहर से लापता था मासूम, रातभर परिजनों ने की तलाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारंगपुर निवासी जगन सिंह गोंड का 4 वर्षीय मासूम पुत्र विनायक कल दोपहर अचानक घर से लापता हो गया था। काफी देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने चिंतित होकर उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन और ग्रामीण रातभर गाँव में तथा आसपास के इलाकों में मासूम की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

सुबह तालाब में मिला शव, पूरे गांव में छाया सन्नाटा

आज सुबह जब ग्रामीण गाँव के ही तालाब की तरफ गए, तो उन्होंने पानी में मासूम का शव उतराते हुए देखा। यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते तालाब के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गणेश चतुर्थी के दिन 4 साल के मासूम ‘विनायक’ की मौत की खबर से पूरे सारंगपुर गांव में मातम पसरा हुआ है और चूल्हे तक नहीं जले हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल दौरे पर ‘जुबानी युद्ध’! इंदौर कार्यक्रम को भाजपा ने बताया सर्कस, कांग्रेस ने जानवरों से की BJP नेताओं की तुलना

SDOP और थाना प्रभारी पहुंचे मौके पर, जांच शुरू

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और रोते-बिलखते परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर मर्ग कायम कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m