अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके कुछ दिन बाद आत्महत्या कर ली। पोस्ट में लिखा था कि ‘हम तो बीमार भी हो जाए काम तो करना है’। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद कई सवाल उठे। वहीं पुलिस ने बताया कि गंभीर अवस्था में महिला को इलाज के लिए ले गए थे। जबलपुर में मौत के बाद पोस्टमार्टम किया गया है। फिलहाल पीएम डायरी के बाद मामले की जांच होगी।

दरअसल, कटनी जिले के ढीमरखेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मुरवारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ सरोज कोरी की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी। विभाग और क्षेत्र में मौत को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान लेकर गए थे। हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हालात सुधार ना होने पर जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका के शव का पीएम भी जबलपुर मेडिकल में होने के कारण डायरी अभी तक स्थानीय पुलिस को उपलब्ध नहीं हो पाई। पुलिस मामले में डायरी आने के बाद जांच का आश्वासन दे रही है।

ये भी पढ़ें: प्यार, तकरार और खौफनाक अंजाम: फांसी के फंदे पर लटकता मिला आंगनबाड़ी सहायिका का शव, 3 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी मृतका

मौत से 5 दिन पहले की थी ये पोस्ट

विभाग और ग्रामीणों के अनुसार, मृतिका सोशल मीडिया में विभागीय गतिविधियों को लेकर सक्रिय रहती थी। रोजाना बच्चों के साथ फोटो वीडियो डाला करती थी। कुछ दिन पूर्व 23 मई को उसने फेसबुक प्लेटफार्म पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा हुआ था ‘हम तो बीमार भी हो जाए काम तो करना है’। इसके बाद 27 मई को उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विभाग की गतिविधियों से परेशान थी!

कुछ लोगों का मानना है कि कार्यकर्ता विभाग की गतिविधियों को लेकर परेशान रहती थी। जिसमें समय पर मानदेय न मिलना, गर्मी के मौसम में आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी ना होना, बीमार होने के बाद भी विभागीय कार्यों को पूरा करना, यहां तक कि कार्यकर्ता के पास खुद का विभागीय भवन नहीं था। अन्य समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता परेशान रहती थी और आत्महत्या को लेकर पारिवारिक कारण की भी चर्चाएं हैं।

ये भी पढ़ें: महिला प्रधान आरक्षक का घर में मिला जला हुआ शव, पेट्रोल डलवाने निकली थी दीपा, जांच शुरू   

बहरहाल पुलिस को डायरी आने का इंतजार है, इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कार्यकर्ता की मौत कैसे हुई ? वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत कैसे हुई, यह डायरी आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। डायरी आने के बाद पुलिस के द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m