इदरीश मोहम्मद, पन्ना। प्यार, तकरार और फिर एक जिंदगी का खौफनाक अंत! मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहाँ कोतवाली थाना इलाके में एक किराए के मकान में 33 साल की आंगनबाड़ी सहायिका, मनीषा वर्मा का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है।​

READ MORE: रेप पीड़िता नाबालिग को नहीं मिली गर्भपात की अनुमति, कोर्ट ने इस वजह से सुनाया फैसला, राज्य सरकार को बच्चे की जिम्मेदारी लेने के निर्देश

मनीषा पिछले तीन साल से एक बस ड्राइवर, मनोज वर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पहले पति से तलाक के बाद मनीषा को मनोज से प्यार हुआ था। इस रिश्ते की वजह से मायके वालों ने भी उससे मुंह मोड़ लिया था, जिसके बाद दोनों पन्ना में कोर्ट के आदेश पर साथ रह रहे थे। लेकिन इस हंसती-खेलती जिंदगी के पीछे का सच बेहद कड़वा था। करीब एक साल पहले इस जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों कोतवाली के ठीक सामने बीच सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखे थे। हालांकि, बाद में समझौता हो गया। पर अब मनीषा की इस संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

READ MORE: सोचा था मगरमच्छ खा जाएंगे लाश… सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी को जलती लकड़ी से पीटा, फिर चंबल में फेंका शव!

​क्या यह मामला आत्महत्या का है, या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश? कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मृतिका के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने के साथ-साथ लिव-इन पार्टनर मनोज से पूछताछ कर रही है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m