शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र की प्रियदर्शनी कॉलोनी में पुलिस लाइन में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक का जला हुआ शव उनके ही मकान में मिला है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: प्यार, तकरार और खौफनाक अंजाम: फांसी के फंदे पर लटकता मिला आंगनबाड़ी सहायिका का शव, 3 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार महिला प्रधान आरक्षक दीपा नेगी सुबह अपनी मां से कहकर घर से निकली थी कि पेट्रोल डलवाने जा रही हूं , उनका मकान कुछ ही दूरी पर था। वहीं उनका जला हुआ शव बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, अभी इस पर कुछ भी कहना संभव नहीं है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE: सोचा था मगरमच्छ खा जाएंगे लाश… सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी को जलती लकड़ी से पीटा, फिर चंबल में फेंका शव!
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दीपा नेगी स्थानीय पुलिस बल में पदस्थ थीं और उनकी अचानक इस तरह मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस आत्महत्या, हत्या या किसी अन्य कारण की आशंका जताते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

