केरल CM वी.डी. सतीशन ने महिलाओं को घर के अंदर ही रहने के बारे में मुस्लिम धर्मगुरु द्वारा विवादित बयान दिए जाने का कड़ा विरोध किया है. राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM सतीशन ने कहा, “हम उस बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को समाज के सभी क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेकर मुख्य भूमिका निभानी चाहिए.

केरल CM सतीशन ने कहा कि ऐसी सोच केरल की प्रगतिशील परंपरा के अनुरूप नहीं है. इसके साथ ही सतीशन ने इस्लामिक इतिहास का उदाहरण दिया.

केरलम CM वी.डी. सतीशन ने सुन्नी इस्लामी विद्वान कंथापुरम ए. पी. अबूबकर मुसलियार की उस टिप्पणी का बुधवार को कड़ा विरोध किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं को घरों तक सीमित रखने की बात कही थी. CM सतीशन ने अबूबकर मुसलियार के इस विवादास्पद बयान का कड़ा विरोध किया है.

केरल में महिलाओं को घर तक सीमित रखने वाले सुन्नी विद्वान कांतपुरम एपी अबूबकर मुसलियार के बयान पर मुख्यमंत्री सतीशन ने विरोध जताया. CM सतीशन ने उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी सोच इस्लामिक इतिहास की गलत व्याख्या है, क्योंकि, पैगंबर मुहम्मद की पहली पत्नी खदीजा एक सफल बिजनेसवुमन थीं. उन्होंने ने आगे कहा कि रानी बिलकिस को भी इस्लामिक इतिहास में उन्हें एक शासक के तौर पर दर्ज किया गया है.

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उस विवाद के बीच आई है, जो रविवार को कोच्चि में एक इस्लामी सम्मेलन में कंथापुरम के संबोधन के बाद शुरू हुआ. कांतपुरम ने कहा था कि महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर लाने से ‘भारी तबाही’ होगी. इस तबाही से बचने के लिए ही महिलाओं के लिए इस्लाम में पर्दा प्रथा का नियम है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m