Jaipur Pune Festival Special Train: दिवाली और छठ के त्योहारों पर राजस्थान से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जयपुर और कोटा से पुणे रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खड़की-सांगानेर के बीच नई वीकली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 15 अक्टूबर से खड़की और 16 अक्टूबर से सांगानेर से चलेगी। इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन भी शुरू हो चुका है और वर्तमान में कन्फर्म टिकट उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

15 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, ट्रेन नंबर 01411 खड़की-सांगानेर सुपरफास्ट फेस्टिवल वीकली स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच छह ट्रिप करेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01412 सांगानेर-खड़की सुपरफास्ट फेस्टिवल वीकली स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छह ट्रिप चलेगी। यात्री पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
हर गुरुवार खड़की से चलेगी
खड़की-सांगानेर सुपरफास्ट स्पेशल हर गुरुवार सुबह 9:45 बजे खड़की से रवाना होगी। ट्रेन मध्यरात्रि के बाद 2:05 बजे कोटा पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 6:45 बजे सांगानेर पहुंच जाएगी। वापसी में सांगानेर-खड़की स्पेशल हर शुक्रवार सुबह 11:35 बजे सांगानेर से रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 3 बजे कोटा पहुंचेगी और शनिवार सुबह 9:30 बजे खड़की पहुंच जाएगी।
12 स्टेशनों पर होगा ठहराव
नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें लोनावाला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, कोटा और सवाई माधोपुर शामिल हैं। ट्रेन में सेकंड एसी का 1, थर्ड एसी के 3, स्लीपर के 7 और जनरल के 4 कोच होंगे।
पहले से चल रही स्पेशल ट्रेन में टिकट की मारामारी
त्योहारी सीजन में जयपुर, कोटा और आसपास के यात्रियों की पुणे के लिए मांग बढ़ जाती है। नियमित ट्रेनों के साथ पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनों में भी सीटों की उपलब्धता सीमित हो रही है। रेलवे इस रूट पर पहले से सोलापुर-अजमेर फेस्टिवल स्पेशल चला रहा है। इसमें कुछ तारीखों पर कन्फर्म टिकट के बजाय RAC, वेटिंग, रिग्रेट या नो रूम की स्थिति सामने आ रही है। ऐसे में खड़की-सांगानेर की नई वीकली स्पेशल ट्रेन से त्योहारों के दौरान जयपुर, कोटा और आसपास के यात्रियों को एक और रेल विकल्प मिलेगा।
पढ़ें ये खबरें
- रोहतास के डेहरी में एलपीजी वितरकों का नो मनी-नो इंडेन आंदोलन, कमीशन बढ़ाने की मांग
- फूलों की सुगंध से महका बाबा महाकाल का आंगन: 6 से 12 अक्टूबर तक मनेगा उमा-सांझी महोत्सव; 12 को निकलेगी माँ पार्वती की भव्य सवारी
- पोल शिफ्टिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन का संतुलन बिगड़ने से ऑपरेटर की मौत, मजदूर घायल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
- रुद्रपुर में भड़का किसानों का गुस्सा! धान खरीद न होने पर हाईवे किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
- महाराष्ट्र में 10% पानी कटौती: अल-नीनो और सूखे की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला

