Khairthal-Tijara News: राजस्थान के खैरथल-तिजारा में रविवार, 16 अगस्त को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से पहले पुलिस ने यह कार्रवाई की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बलराम यादव समेत करीब 20-25 कार्यकर्ताओं को अमित शाह की रैली का विरोध करने और काले झंडे दिखाने की तैयारी के चलते नजरबंद किया गया। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता खैरथल थाने के बाहर पहुंच गए।
20-25 कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, करीब 20-25 कार्यकर्ताओं को पूरी रात एक निजी होटल में नजरबंद रखा गया। रविवार सुबह होटल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं को बस में बैठाया और खैरथल थाने लेकर पहुंची।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे अलवर में अमित शाह की रैली के दौरान विरोध दर्ज कराने और काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता खैरथल थाने के बाहर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया।
थाने के बाहर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
बलराम यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्रित हुए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। घटना के बाद खैरथल-तिजारा से लेकर अलवर तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अमित शाह के दौरे से पहले हुई इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी बढ़ने के आसार हैं।
बलराम यादव को निगरानी में रखा गया: एडिशनल एसपी
एडिशनल एसपी जय सिंह ने बताया कि बलराम यादव को थाने लाकर निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी होने तक पुलिस की निगरानी जारी रहेगी। पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों पर फिलहाल प्रशासन की ओर से अलग जानकारी सामने नहीं आई है।
पढ़ें ये खबरें
- India vs Afghanistan T20 Series से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत: ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ फिट, बुमराह समेत इन प्लेयर्स की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार
- ‘सुंदर महिलाओं के शवों से होता है रेप’, संजय गांधी अस्पताल पर विधायक ने उठाए गंभीर सवाल
- घर में घुसते ही हमलावर ने शुरू की फायरिंग, PG संचालक के सिर में पॉइंट ब्लैंक से लगी गोली
- ये सिर्फ चुनावी स्टंट है…CM योगी की घोषणाओं को सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया हवा-हवाई, चुनाव को लेकर कर दिया चौंकाने वाला दावा
- एयर इंडिया की फ्लाइट ने लिया Go-Around, दूसरे प्रयास में उतरा लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान, राहुल गांधी भी थे सवार


