राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/छतरपुर। खजुराहो थाना क्षेत्र से एक शर्मसार मामला सामने आया है। यहां आंगनवाड़ी से घर लौट रही एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: “आंटी ऊपर जाइए, निधि फांसी लगा रही है…” दोस्त के फोन के बाद सहम गया परिवार, बंद कमरे में पंखे से लटकी मिली इन्फ्लुएंसर

टॉफी का लालच देकर की वारदात

जानकारी के अनुसार घटना 24 सितंबर की है। परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची आंगनवाड़ी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। घर पहुंचने पर जब बच्ची ने आपबीती बताई तो परिजन तुरंत थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल में

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी हरि रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में कैब ड्राइवर पर जानलेवा हमलाः कार में की तोड़फोड़, चाकू लगने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

फिलहाल पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m