इमरान खान, खंडवा। खंडवा में 40 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिस आरोपी ने अपनी जवानी यानि 24 साल की उम्र में एक युवती से छेड़छाड़ की थी, वह अब 64 साल के बुढ़ापे में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। हैरानी की बात यह रही कि जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तो वह खुद अपनी हरकत भूल चुका था और पूछने पर बोला “मुझे याद ही नहीं कि मैंने किसे छेड़ा था।”
ये भी पढ़ें: सरेआम सड़क पर चले लात-घूंसे, दो युवकों और महिला ने मिलकर युवक को पीटा; VIDEO वायरल
1986 से चल रहा था फरार, हुलिया भी बदला
CSP अभिनव बारंगे ने बताया कि वर्ष 1986 में अशोक सिंह जो खंडवा का रहने वाला है, के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी कभी कोर्ट की पेशी पर नहीं पहुंचा और फरार हो गया।
कोर्ट द्वारा हाल ही में स्थाई वारंट जारी होने के बाद टीआई विकास खिंची और हेड कांस्टेबल रफीक खान ने तलाश शुरू की। उसकी जलेबी चौक स्थित कटिंग की दुकान बंद मिली और घर पर भी ताला लगा था।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबरः ग्रामीणों और महिलाओं का शराब दुकान पर हमला, शराब और सामान फूंका, जमकर मारपीट
बस स्टैंड से हुआ गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बस स्टैंड स्थित गन्ने की चरखी की दुकान के पास दबिश देकर आरोपी अशोक को धर दबोचा। 40 सालों में आरोपी का हुलिया और चेहरा पूरी तरह बदल चुका था, लेकिन परिजनों से मिली जानकारी और पुख्ता इनपुट के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



