इमरान खान, खंडवा। महादेवगढ़ मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान एक मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म में वापसी की। बड़वानी जिले के सेंधवा निवासी शेख अनीस ने महादेवगढ़ पहुंचकर विधि-विधान से सनातन धर्म अपनाया और अपना नाम गणेश रखा।

ये भी पढ़ें: कटनी के सारंगपुर में पसरा मातम: लापता 4 वर्षीय मासूम ‘विनायक’ की तालाब में मिली लाश; रातभर खोजते रहे परिजन

प्रायश्चित हवन और आरती

गणेश ने दसविधि स्नान, प्रायश्चित हवन और हवन में आहुतियां अर्पित की। इसके बाद महादेवगढ़ सरकार के जयकारे लगाए और आरती उतारी। गणेश के मुताबिक रेत का व्यवसाय करने के कारण उसका सेंधवा के बिजासन मंदिर में लगातार आना-जाना होता था और धीरे-धीरे उसका मन सनातन में लगने लगा।

बिजासन माता मंदिर में आने-जाने से बदला दिल

गणेश का कहना है कि वह रेत का व्यवसाय करता है और इसी सिलसिले में सेंधवा के बिजासन मंदिर में उसका आना-जाना होता था। इसी दौरान उसका झुकाव सनातन धर्म की ओर बढ़ता गया।

ये भी पढ़ें: ‘ड्यूटी टाइम खत्म, भागो यहां से!’ शहडोल में डॉक्टरों की संवेदनहीनता, इलाज मांगने पर पीड़िता का बनाया VIDEO

सभी रीति-रिवाजों के साथ हुई घर वापसी

महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल के मुताबिक उनके पास अनीस का फोन आया और उसने सनातन धर्म में आने की इच्छा जताई, सभी विधि विधान के साथ से अनीश की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई है। वह अब काफी खुश है, क्यों वैसे बचपन से ही सनातन धर्म से आने की इच्छा थी जो आज पूरी हो गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m