इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मानसिंग मिल चौराहे पर बीच सड़क पर जमकर हंगामा हो गया। यहां एक सुरक्षा गार्ड पर अपने साथी गार्ड के घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
ये भी पढ़ें: जिंदा हूं साहब! पिता की जगह बेटे का बना दिया डेथ सर्टिफिकेट, कागजों में मरा युवक पहुंचा कलेक्ट्रेट
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गार्ड शराब के नशे में धुत था। छेड़छाड़ की घटना से आक्रोशित युवती और उसके परिजनों ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को सड़क पर ही दबोच लिया और चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मानसिंग मिल चौराहे पर करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ें: न बिजली, न पक्की छत! जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर मासूम, अनूपपुर के इस सरकारी स्कूल का हाल बेहाल
पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड
घटना के दौरान किसी ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर मोघट थाने ले आई। मोघट थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


