हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र से खेत विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भग्यापुर गांव में खेत की मेड़ से चारा काटने की मामूली सी बात पर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार निकल आए, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को इलाज के लिए खरगोन रेफर किया गया है।
READ MORE: चरित्र शंका में खूनी खेल: पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर हादसा बताने की कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार, भग्यापुर में खेत की मेड़ से चारा काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बहस ने गाली-गलौज और मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित चैनलाल पाटोदा द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, नेमीचंद पाटोदा, एडु, चंदन और नरेंद्र ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा बढ़ता देख जब राजेंद्र, प्रदीप, दुर्गेश और राहुल बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान नेमीचंद ने दराती से दुर्गेश के सिर पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
READ MORE: 30 हजार के बदले दिए 60 हजार, फिर भी पत्नी-बेटी को उठाने पहुंचे सूदखोर! कन्नौद पुलिस ने 4 गुंडों को दबोचा
घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। सभी घायलों को तत्काल कसरावद के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही कसरावद थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरी घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



