समीर शेख, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले खेतिया थाना क्षेत्र के बांदरिया बड़ गांव में चरित्र शंका के चलते एक 62 साल की महिला ने अपने 65 साल के पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पति सालों से पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे ताने देता था, जिससे महिला परेशान थी। हत्या के बाद उसने इसे हादसा बताने की कोशिश की।
READ MORE: 30 हजार के बदले दिए 60 हजार, फिर भी पत्नी-बेटी को उठाने पहुंचे सूदखोर! कन्नौद पुलिस ने 4 गुंडों को दबोचा
बड़वानी खेतिया थाना प्रभारी सुखलाल भवर ने गुरुवार को इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि द्वारकी बाई को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान उसके पति उधम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 30 अगस्त की देर रात पति-पत्नी के बीच इसी बात पर विवाद हुआ था। द्वारकी बाई ने पुलिस को बताया कि 62 साल की उम्र में भी पति उसके चरित्र पर शक करते थे। वह सालों से उसे ताने देते थे, जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान थी।
READ MORE: बाढ़ ने रोकी एंबुलेंस की राह, 65 साल के बीमार बुजुर्ग को 3 KM चारपाई पर लेकर पहुंचे ग्रामीण
पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद रात में जब उधम सिंह सो रहा था, तब द्वारकी बाई ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दंपती के चार बेटे और एक बेटी है। चारों बेटे काम के लिए गांव से बाहर रहते हैं। इनमें से एक बेटा दिव्यांग है। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य गांव में मौजूद नहीं था।
READ MORE: ‘मैं पूर्व मंत्री का भतीजा हूं’… AC सेंटर में घुसकर दबंगई का आरोप, CCTV में कैद पूरा हंगामा
राजपुर एसडीओपी बीएल अटोदे के अनुसार, हत्या के बाद द्वारकी बाई ने घटना को छिपाने की कोशिश की। उसने उधम सिंह के शव को एक टीन की चादर पर रखा था, जिस पर खून के निशान पड़ गए थे। महिला ने परिजनों और ग्रामीणों को बताया कि उसके पति अचानक गिर गए थे। उसने कहा कि टीन शेड के धारदार हिस्से से चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई। महिला ने इस कहानी के आधार पर मौत को हादसा बताने की कोशिश की। उसी के कहने पर परिवार ने अगले दिन सुबह ही उधम सिंह का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



