हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन-बड़वानी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद गजेंद्र पटेल अपने एक बेहद विवादित बयान को लेकर अचानक चर्चा में आ गए हैं। धार्मिक और त्योहारिक आयोजनों में बजने वाले DJ और उसमें थिरकने वाले युवाओं को लेकर सांसद ने ऐसा दावा कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘सम्मान अपनी जगह, लेकिन यह बयान गलत…’ बागेश्वर सरकार के महिला-सेवादार वाली टिप्पणी पर अनिलानंद महाराज ने जताई आपत्ति

“90% युवक-युवतियां शराब के नशे में होते हैं धुत”

सांसद गजेंद्र पटेल ने धार्मिक आयोजनों में DJ संस्कृति और उसमें शामिल होने वाली युवा पीढ़ी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि शिव डोला, गणेश विसर्जन झांकियों और नवरात्र जैसे पवित्र त्योहारों में डीजे की धुन पर नाचने वाले लगभग 90% युवक-युवतियां शराब के नशे में होते हैं। सांसद के इस बयान के बाद धार्मिक व सामाजिक संगठनों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान

कसरावद में विकास कार्यों के मंच से दिया बयान

जानकारी के मुताबिक, सांसद गजेंद्र पटेल खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जब वे मंच से आम जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने डीजे और धार्मिक जुलूसों की वर्तमान स्थिति का जिक्र करते हुए यह तीखी टिप्पणी कर दी। कार्यक्रम के दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m