धर्मेंद्र योगी, खातेगांव। देवास जिले के खाते गांव अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नेमावर में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुराने बर्तनों को बदलने और जेवर चमकाने एवं डिजाइन बनाने के नाम पर कुछ महिलों से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर एक शातिर महिला रफूचक्कर हो गई। इस बड़ी वारदात के बाद पीड़ित महिलाओं ने नेमावर थाने पहुंचकर पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें: SECL और प्रशासन की लापरवाही! PM श्री स्कूल के पास धंसी जमीन, 800 बच्चों की जिंदगी दांव पर, पटवारी नदारद
बच्चे को साथ लेकर आई थी ठग, ऐसे बुना जाल
पीड़ित महिलाओं द्वारा नेमावर थाने में दिए गए शिकायती आवेदन के अनुसार, पूरा घटनाक्रम कुछ इस तरह सामने आया:
7 जुलाई को जाल बिछाया: वारदात की शुरुआत 7 जुलाई को हुई, जब एक अज्ञात महिला अपनी गोद में एक बच्चे को लेकर पीड़ितों के घर पहुंची। उसने महिलाओं को जाल में फंसाने के लिए पुराने बर्तनों के बदले नए चमचमाते बर्तन देने का प्रलोभन दिया।
8 जुलाई को किया हाथ साफ: महिलाओं को झांसे में लेने के बाद अगले ही दिन यानी 8 जुलाई को वह फिर पहुंची। इस बार उसने महिलाओं को सोने-चांदी के जेवरों का नया और आकर्षक डिज़ाइन बनाने का झांसा दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह जेवर देखकर तुरंत वापस कर देगी।
20 लाख के जेवर पार: महिला के मीठे झांसे में आकर पीड़ितों ने अपने सोने-चांदी के कीमती आभूषण उसे सौंप दिए। जेवर हाथ में आते ही आरोपी महिला वहां से नौ दो ग्यारह हो गई और वापस नहीं लौटी।
ठगी के बाद क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस खंगाल रही सुराग
जब काफी देर तक महिला वापस नहीं आई तब पीड़ितों को अपने साथ हुई इस ठगी का अहसास हुआ। पीड़ितों का दावा है कि गायब किए गए जेवरों की कुल कीमत बाजार में करीब 20 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें: HC की फटकार: लापता लड़कियों की तलाश को गंभीरता से नहीं ले रही MP पुलिस, भिंड SP की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल!
थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्षता से जांच करने और आरोपी महिला को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके जेवर वापस दिलाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेमावर थाना पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

