हेमंत गुर्जर, खातेगांव। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी हत्याकांड मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल मोहीन जायसवाल की गुजरात के अहमदाबाद में ब्रेन हेमरेज के चलते मौत हो गई है। कन्नौद के एसडीओपी आदित्य तिवारी द्वारा भी आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल और तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: देवास शराब कांड: कांग्रेस ने ‘राहुल जायसवाल’ को किया निष्कासित, TI को ट्रक से कुचलने के मामले में थी संलिप्तता
मनीष और पार्टन जायसवाल की तलाश में जुटी पुलिस
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल के अलावा दो अन्य आरोपी मनीष जायसवाल और पार्टन जायसवाल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस बीच अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों फरार आरोपी देश छोड़कर विदेश भाग चुके हैं। पुलिस अब उनके मूवमेंट और संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए तकनीकी सर्विलांस और अन्य माध्यमों का पूरी मुस्तैदी से सहारा ले रही है।
ये भी पढ़ें: विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
एक मुख्य आरोपी की मौत की पुष्टि होने के बाद अब जांच एजेंसियों के सामने बाकी बचे दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। खाकी के एक जिम्मेदार अधिकारी की हत्या के इस मामले में पुलिस हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

