Khatu Shyam Mandir: सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। सितंबर में बाबा श्याम के दर्शन का प्लान बना रहे भक्त 8 सितंबर की रात 10 बजे से 10 सितंबर की सुबह 4:30 बजे तक मंदिर न जाएं। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे और आम श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर कमेटी ने इसकी सूचना जारी कर दी है।
विशेष सेवा-पूजा के चलते बंद रहेंगे पट
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मुताबिक, 9 सितंबर को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा होगी। इसी वजह से आम दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर के पट 8 सितंबर रात 10 बजे बंद होंगे और 10 सितंबर सुबह 4:30 बजे फिर से खोले जाएंगे।

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आने की अपील की है। उन्होंने भक्तों से मंदिर प्रबंधन, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा है।
हर महीने लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं खाटूधाम
खाटूश्यामजी मंदिर में हर महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बाबा श्याम को भक्त हारे का सहारा भी कहते हैं। देशभर से श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।
ऐसे में अगर आप भी सितंबर में खाटूश्यामजी के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो 8 सितंबर रात 10 बजे से 10 सितंबर सुबह 4:30 बजे तक का समय ध्यान में रखें। इस अवधि में आम दर्शन बंद रहेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- UP Holiday Alert: वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर
- Jamia Protest: जामिया में 14 दिन से छात्रों की भूख हड़ताल, स्टूडेंट यूनियन बहाली की मांग तेज
- पाकिस्तान से मिले न्योते पर मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज, कहा- यूरोप की तरफ भी नहीं जाने देते, तो वहां कैसे जाने देंगे?
- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब सीमा पर भेजी गई हेरोइन, अटारी क्षेत्र से हुई जप्त…
- छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बार रूम की घोषणा, GST सुविधाओं के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

