Khatu Shyam Mela 2025: राजस्थान के खाटू श्याम जी का फाल्गुन मेला आगामी 28 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है। यह मेला 12 दिन तक चलेगा और इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की है।

12 दिनों तक हर दिन आएंगे 20 लाख श्रद्धालु
मेले के दौरान राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए आएंगे। इस दौरान हर दिन करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
स्पेशल ट्रेनें और उनके रूट
उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।
स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
- गाड़ी संख्या 09637: रेवाड़ी-रींगस स्पेशल (1 से 16 मार्च, कुल 16 ट्रिप)
- रेवाड़ी से प्रस्थान: सुबह 11:45 बजे
- रींगस पहुंचने का समय: दोपहर 2:45 बजे
- गाड़ी संख्या 09638: रींगस-रेवाड़ी स्पेशल (1 से 16 मार्च, कुल 16 ट्रिप)
- रींगस से प्रस्थान: दोपहर 3:05 बजे
- रेवाड़ी पहुंचने का समय: शाम 6:20 बजे
अन्य स्पेशल ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 09639: मदार-रोहतक (25 फरवरी से 16 मार्च)
- गाड़ी संख्या 09640: रोहतक-मदार (25 फरवरी से 16 मार्च)
- गाड़ी संख्या 09633: रेवाड़ी-रींगस (1 से 15 मार्च)
- गाड़ी संख्या 09634: रींगस-रेवाड़ी (2 से 16 मार्च)
इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
रेलवे ने 10 ट्रेनों में 30 से अधिक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 19617/19618: मदार-रेवाड़ी-मदार
गाड़ी संख्या 19620/19619: रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी
गाड़ी संख्या 59632/59631: रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी
गाड़ी संख्या 19622/19621: रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी
गाड़ी संख्या 59630/59629: फुलेरा-जयपुर-फुलेरा
गाड़ी संख्या 09635/09636: जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर
गाड़ी संख्या 14705/14706: भिवानी-ढेहर का बालाजी
गाड़ी संख्या 14725/14726: भिवानी-मथुरा-भिवानी
गाड़ी संख्या 54794/54793: मथुरा-सवाई माधोपुर-मथुरा
गाड़ी संख्या 14795/14796: भिवानी-कालका-भिवानी
पढ़ें ये खबरें
- गुजरात के स्कूलों में दिवाली की 21 दिनों की छुट्टियां शुरू, 26 नवंबर से शुरू होगा दूसरा सेमेस्टर
- दिवाली की रात मुख्य द्वार पर इन 5 चीजों को देखकर प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
- HPV टीकाकरण से पहले झारखंड में होगा व्यापक सर्वे: हेमंत सोरेन ने विशेषज्ञों से राय लेने का दिया निर्देश,RIMS में भी होंगे बड़े बदलाव
- SC ने बीएमसी कमिश्नर के वेतन पर लगी रोक हटाई, BMC ने कहा- आपके आदेश पर आवश्यक कदम उठा लिए गए
- राजधानी में हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का खुलासाः कारोबारी से 40 लाख ऐंठने के बाद मांगी 1.5 करोड़ की रंगदारी, पति-पत्नी और पिता गिरफ्तार

