Kirodi Lal Meena on Reservation: राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आरक्षण को लेकर अपना रुख एक बार फिर साफ किया। रविवार, 9 अगस्त को दौसा के नांगल प्यारीवास स्थित पंच अठाई में आयोजित आदिवासी महोत्सव में उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में जान है, तब तक आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। किरोड़ी लाल मीणा अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके राजनीतिक जीवन और संघर्षों पर आधारित एक किताब का भी विमोचन किया गया।
आरक्षण को लेकर किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान
कार्यक्रम के दौरान आरक्षण खत्म किए जाने की अटकलों को खारिज करते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, जब तक किरोड़ी के शरीर में जान है, कोई आरक्षण को छू भी नहीं सकता।
उन्होंने आरक्षण के समर्थन में अपना रुख दोहराते हुए कहा कि जब तक वह जीवित हैं, आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता।
600 आंदोलनों का किया जिक्र
किरोड़ी लाल मीणा ने अपने राजनीतिक सफर और संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब 600 आंदोलनों में हिस्सा लिया है। इस दौरान वह 17 बार जेल गए और 138 कानूनी मामलों का सामना किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
ऐसे पड़ा मीणा हाई कोर्ट नाम
किरोड़ी लाल मीणा ने पंच अठाई को मीणा हाई कोर्ट नाम मिलने के पीछे की कहानी भी सुनाई। उन्होंने एक पुराने पंचायत विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय करीब 50 हजार लोगों की भीड़ दौसा की ओर मार्च कर रही थी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। भीड़ के कई किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद प्रशासन ने 14 गांवों के बुजुर्गों और पंचों को बुलाया और उन्हें भीड़ के हवाले कर दिया।
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उन्हें आज भी समझ नहीं आता कि प्रशासन ने ऐसा फैसला क्यों लिया। उन्होंने जनता की शक्ति को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि इसी संघर्ष के बाद पंच अठाई को ‘मीणा हाई कोर्ट’ की पहचान मिली।
आदिवासी संस्कृति और परंपरा को किया नमन
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और इतिहास को भी सम्मान दिया गया। किरोड़ी लाल मीणा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कार्यक्रम में शामिल होने और आदिवासी संस्कृति को नमन करने की जानकारी साझा की।
पढ़ें ये खबरें
- PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने जारी किया जरूरी निर्देश, 30 सितंबर तक NET स्कोर-मार्कशीट अपलोड करना अनिवार्य
- सुना है चच्चू और भाई को दफ्तर में घुसने के लिए… ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज, जानिए शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव को लेकर ऐसा क्या कहा?
- शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी: अब तक 8 FIR और 15 लोग गिरफ्तार, 100 से ज्यादा कंटेंट डिलीट
- टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका : बिना बैटरी खरीदें Tata EVs, BaaS प्लान से 4.69 लाख रुपये हुई शुरुआती कीमत
- “पुलिस में फंसाने की धमकी दी…” 2 साल की बेटी का शव लेकर खुद पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मां-मामा, जानिए वजह

