Kirodi Lal Meena Swine Flu: राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार, 25 अगस्त की शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में H1N1 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें SMS अस्पताल के ICU वार्ड में रखा गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने फोन पर ली स्वास्थ्य की जानकारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से फोन पर बात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात मीणा के भाई जगमोहन मीणा से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। सीएम ने SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दीपक माहेश्वरी को मीणा को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं और मीणा के शुभचिंतकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
स्वाइन फ्लू पर चिकित्सा मंत्री ने दिए थे निर्देश
किरोड़ी लाल मीणा के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब मंगलवार को ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मौसमी बीमारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। स्वास्थ्य भवन में हुई बैठक में बारिश के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस और स्वाइन फ्लू समेत मौसमी बीमारियों से बचाव और रोकथाम की स्थिति की समीक्षा की गई।
चिकित्सा मंत्री ने हाई रिस्क क्षेत्रों में टीम बनाकर नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए सघन मॉनिटरिंग के साथ जांच और उपचार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
चिकित्सा संस्थानों में व्यवस्थाओं की भी समीक्षा
बैठक में चिकित्सा संस्थानों में उपकरणों, जांच और दवाइयों की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सभी संयुक्त निदेशकों से संभागवार चर्चा कर फीडबैक लिया और मौसमी बीमारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे, अपहरण करेंगे’ धर्मपाल सिंह ने बताया अखिलेश के PDA का नया ‘फुल फॉर्म’, मचा भारी बवाल
- दतिया में जुए की कार्रवाई पर भाजपा नेताओं की शिकायत, पूर्व मंडल अध्यक्ष को फंसाने का आरोप, भाजपा सांसद पहुंची एसपी ऑफिस
- Bihar Top News 12 September 2026: जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का निधन
- बनारस में थमी ‘जस्टिस मोर्चा’ की साइकिल यात्रा: शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का खुला समर्थन, बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान
- इंदौर के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश! किचन में जलभराव से लेकर जंग लगी ट्रे तक मिलीं खामियां, पनीर, दही, काजू, मूंगफली समेत कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल


