कोलकाता पुलिस ने TMC के एक बिलबोर्ड को हटाने के दौरान हुई झड़प के संबंध में TMC सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है. बंगाल पुलिस ने TMC सांसद को उनके समर्थकों और पुलिस के बीच हुई कथित हाथापाई के मामले में नोटिस जारी करते हुए सांसद को मंगलवार को पेश होने के लिए कहा है. यह नोटिस शनिवार देर शाम उनके घर पर दिया गया.
कोलकाता पुलिस ने अभिषेक बनर्जी को उनके कैमक स्ट्रीट कार्यालय से अवैध होर्डिंग हटाने को लेकर हुई झड़प मामले में नोटिस भेजा है.
कोलकाता पुलिस ने TMC के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को इस सप्ताह के प्रारंभ में पार्टी के लोगो वाले बिलबोर्ड को हटाने के दौरान हुई झड़प के संबंध में नोटिस जारी करते हुए 1 सितंबर 2026 को दोपहर तक शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें से दो में अभिषेक बनर्जी को आरोपी बनाया गया है. FIR में डेरेक ओ’ब्रायन और पूर्व MLA हुमायूं कबीर समेत पार्टी के अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं. इस घटना के दौरान, बनर्जी के ऑफिस में अधिकारियों और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच हाथापाई हुई थी. वहीं, पुलिस अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के ऑफिस के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स, उनके समर्थकों और पार्टी के कुछ नेताओं के एक गुट और दूसरी तरफ पुलिस व कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के बीच हाथापाई हुई थी.
अधिकारियों ने बताया कि डेरेक ओ’ब्रायन को भी रविवार को नोटिस दिया गया. हालांकि, मौके पर मौजूद TMC राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने प्राइवेट गार्ड्स द्वारा विरोध किए जाने की आरोपों को गलत बताया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


