Kota Congress: आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव को लेकर कोटा में शहर और देहात कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। कांग्रेस देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

भानु प्रताप सिंह बोले- भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस
कांग्रेस देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव करवाना नहीं चाहती थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद सरकार को चुनाव करवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत का दावा किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों को सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।
राखी गौतम की कार्यकर्ताओं को सख्त नसीहत
कोटा शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने दल बदलने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिसे भी पार्टी बदलनी है, वह अभी बदल ले। राखी गौतम ने कहा कि चुनाव के दौरान या चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है, उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा।
बीजेपी की भी चुनावी तैयारी जारी
कांग्रेस ने दावा किया कि आगामी निकाय चुनाव में कोटा में कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है और भाजपा को विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं, भाजपा भी अपने संगठन और सरकार की योजनाओं के साथ कोटा शहर और देहात में चुनावी तैयारियों में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- पटना के गांधी मैदान में दहन होगा 90 फीट का रावण, आंखों से निकलेंगे अंगारे, कानों से रंगीन धुआं
- विजयादशमी पर बारिश का साया! MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के आसार, बिजली गिरने की चेतावनी
- Haryana Weather: रात में बढ़ी ठंडक, 7 जिलों में पारा 16 डिग्री से नीचे; 22 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं
- ‘राहुल गांधी न होते तो हर राज्य गुजरात बन गया होता’, फरहान बोले- ओवैसी भाजपा की ‘बी’ टीम
