Kota NEET Student Suicide: राजस्थान के कोटा में NEET की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छतरपुर निवासी खुशबू के रूप में हुई है। वह कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी। मंगलवार, 25 अगस्त की शाम छोटी बहन कोचिंग से लौटी तो खुशबू ने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

छतरपुर की रहने वाली थी छात्रा
कुन्हाड़ी थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज के अनुसार, खुशबू मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली थी। वह कोटा में रहकर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह पहले भी NEET की परीक्षा दे चुकी थी। खुशबू की छोटी बहन JEE की तैयारी कर रही है। दोनों बहनें कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में साथ रहती थीं।
कोचिंग से लौटने पर बहन ने खटखटाया दरवाजा
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम खुशबू की छोटी बहन कोचिंग के लिए गई थी। वापस लौटने पर उसने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छोटी बहन ने खुशबू की दोस्तों को फोन किया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला
सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो खुशबू फंदे पर लटकी मिली। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।
पढ़ें ये खबरें
- Islamabad Hospital Fire: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजातों की जलकर हुई मौत, सिर्फ 1 को बचाया जा सका
- Apple का सबसे पावरफुल Mac Studio भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- अंकित शर्मा हत्याकांड: उम्रकैद की सजा के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे ताहिर हुसैन, अगले हफ्ते सुनवाई
- कुत्ता के बाद अब छात्रों को बताया छतरी, शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- उनकी दवाई की जाती है..
- हवारा की बीमार मां से मिलने पहुंचे विधायक डॉ. चरणजीत सिंह, बोले- इंसानियत के नाते तुरंत मिलनी चाहिए पैरोल

