Kota News: कोटा रेलवे कॉलोनी पुलिस ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले के मास्टरमाइंड मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम सिंह सहित पांच आरोपियों किशन सिंह, नरेश सोनी, शैतान सिंह और देवी सिंह को जेल से गिरफ्तार किया है. ये आरोपी निवेशकों को अच्छे रिटर्न सहित सोना और चांदी के सिक्के का प्रलोभन देकर निवेश करवाते थे.

एसपी डॉ. अमृता दुहत ने बताया कि 3 नवंबर 2022 को भूरी बाई ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दी थी. उसका कहना था कि हंसराज और गोविंद बैरवा ने सोसायटी में निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का वादा किया था. इस पर उसने 8 मार्च 2016 को 1 लाख रुपए की एफडी करवाई थी.
गोविंद बैरवा ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी, कोटड़ी चौराहा का सर्टिफिकेट दिया. पॉलिसी पूरी होने पर पैसा मांगा तो आरोपियों ने कहा कि सोसायटी भाग गई. जांच के बाद डायरेक्टर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. ये जोधपुर, बाड़मेर और जालोर के हैं. इनके खिलाफ अन्य थानों में भी केस दर्ज हैं.
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

