कोटकपूरा: कोटकपूरा में बड़ी कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नकली घी बनाने वाली दो कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की है. जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोटकपूरा में एक टैंकर से बरामद करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी के सैंपल फेल आने के बाद थाना सिटी पुलिस ने यह देसी घी सप्लाई करने वाली ग्रेटर नोएडा की वर्सटाइल फूड्स एंड मार्कटिंग प्राइवेट लिमिटेड और घी मंगवाने वाली कोटकपूरा की नारायण एग्रो फूड्स लिमिटेड पर बीएनएस और फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टैंकर से देसी घी के सैंपलों की लैब से जांच करवाई थी और रिपोर्ट में यह देसी घी अनसेफ पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी थी. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक टैंकर में बड़ी मात्रा में संदिग्ध देसी घी को कोटकपूरा के फरीदकोट रोड स्थित नारायण एग्रो फूड्स लिमिटेड कंपनी की फैक्ट्री में सप्लाई के लिए लाया गया है.
चौकने वाली बात है कि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को अपने कब्जे में लिया था. टैंकर में करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी भरा हुआ था. इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने नियमों के तहत इसके अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे जिसकी रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है और सिटी कोटकपूरा पुलिस को शिकायत देकर आपराधिक मामला दर्ज करवाया है.
इस संबंध में फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप सिंह चहल ने बताया कि टैंकर से लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई है और रिपोर्ट में सैंपल बेहद अनसेफ पाए गए है.इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर प्राथमिक जांच में टैंकर के चालक और परिचालक की फिलहाल कोई भूमिका नजर नहीं आई और पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से देसी घी की सप्लाई भेजने वाली कंपनी और घी मंगवाने वाली कोटकपूरा की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है.
- एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं मंत्री संपतिया उइके, साड़ी पहनकर बच्चों के साथ किया डांस; महिलाओं संग कबड्डी भी खेली
- Punjab News : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को लगा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा
- अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, 2497 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, जानिए कैसे तीन राज्यों से होती थी तस्करी!
- भीषण सड़क हादसा! ट्रैक्टर से टकराकर स्कूल में घुसी तेज रफ्तार बस, हादसे में मची चीख-पुकार
- बदहाली का आलम है कि PET की… चंद्रशेखर ने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्रबंधन पर उठाए सवाल, PM मोदी को घेरते हुए दिया बड़ा बयान

