चंडीगढ़: पंजाब का चर्चित कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चा में आने का कारण संवार कोई धमकी या विवाद नहीं है, बल्कि प्रेमानंद महाराज से कपल की मुलाकात और उनसे की हुई बातें हैं. सहज अरोड़ा अपने जन्मदिन के अवसर पर श्रीधाम वृंदावन स्थित श्री हित राधा केलि कुंज पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया.
इस दौरान दोनों के बीच हुई आध्यात्मिक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सहज की बात सुनकर मुस्कुराए प्रेमानंद महाराज
आपको बता दे कि सहज और महाराज की बातें चर्चा में हैं.सहज अरोड़ा संगत के बीच बैठे नजर आते हैं. वह हाथ जोड़कर प्रेमानंद जी महाराज से कहते हैं, “महाराज जी, आज मेरा जन्मदिन है, जिंदगी का एक और साल कम हो गया.” आमतौर पर लोग जन्मदिन को एक साल बड़े होने की खुशी के रूप में देखते हैं, लेकिन सहज की इस सोच ने प्रेमानंद जी महाराज का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “तुम पहले आदमी हो जो ऐसा बोल रहे हो, नहीं तो प्रायः लोग खुशी मनाते हैं.”
प्रेमानंद जी ने बताया जन्मदिन को सार्थक बनाने का तरीका
इसके बाद प्रेमानंद जी महाराज ने जन्मदिन मनाने का आध्यात्मिक और प्रेरणादायक तरीका बताया.उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर सबसे पहले कम से कम पांच घंटे भगवान के नाम का कीर्तन या गुरुवाणी का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा संतों, भक्तों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए. साथ ही यह दृढ़ संकल्प लेना चाहिए कि बीते वर्ष में जो भी गलतियां या पाप हुए हैं, उन्हें भविष्य में दोहराया नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि तभी व्यक्ति का जन्मदिन वास्तव में सार्थक माना जा सकता है.
जन्मदिन मनाओ इस तरह से की परलोक भी सुधर जाए
प्रेमानंद जी महाराज ने आगे कहा कि जीवन में परमात्मा को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आध्यात्मिक उन्नति का दिन होना चाहिए. ऐसा जन्मदिन मनाना चाहिए जिससे इस लोक के साथ-साथ परलोक का भी कल्याण होता है.
- साहब की दबंगई! महिला सरपंच से बदसलूकी और गाली-गलौज, जिला पंचायत CEO के खिलाफ कमिश्नर से शिकायत
- FIFA World Cup 2026: ब्राज़ील की हार के बाद स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने किया संन्यास का ऐलान, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी दिए संकेत
- सोनीपत बस स्टैंड पर गरजा प्रशासन का पीला पंजा: पुलिस और नगर निगम ने हटाया भारी अतिक्रमण, मचा हड़कंप
- CG Accident News : टक्कर के बाद धूं-धूंकर जली दो बाइक, इधर स्कूल बस और कार के बीच हुई भीड़ंत, अलग-अलग हादसों में 1 की मौत, पांच घायल
- NSUI में संगठनात्मक चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगी चुनाव प्रक्रिया

