आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उनके पास से दो भरमार बंदूकें भी बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।
6 वन कर्मचारियों पर हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि इस घटना को लेकर वन विभाग पहले ही सख्त कदम उठा चुका है। बीते रोज ही एक रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत 6 लोगों को सस्पेंड किया जा चुका है।
कूनो अधिकारियों पर सवाल
एक तरफ जहां मैदानी अमले और सामान्य वन मंडल के कर्मचारियों पर गाज गिरी है, वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि कूनो नेशनल पार्क के मुख्य अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस और वन विभाग इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

