आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां 19 महीने का एक नर चीता घायल अवस्था में मिला है। वन विभाग की मॉनिटरिंग टीम को यह चीता मुरैना टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन के पास जंगल में घायल मिला था, जिसके बाद उसका रेस्क्यू कर कूनो नेशनल पार्क लाया गया है। वर्तमान में उसका मेडिकल परीक्षण कर इलाज किया जा रहा है।

25 अक्टूबर को शाम को मिला था चीता

कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 की शाम को मॉनिटरिंग टीम को यह नर चीता घायल हालत में मिला था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और चीते को सुरक्षित कूनो नेशनल पार्क लाया गया।

चोट लगने के कारणों की हो रही जांच

चीते को यह चोट कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के अधिकारी चोट लगने के सभी संभावित पहलुओं और कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं। फिलहाल वन्यजीव विशेषज्ञों की देखरेख में घायल चीते का लगातार इलाज जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m