शेख आरिफ, श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 9 चीते लाए गए। इनमें 6 मादा और 3 नर शामिल है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बाड़े में 3 चीते छोड़े। चीतों को कुछ समय तक ऑबजर्व करने क्वारंटाइन बाड़े में रखा जाएगा। इस असवर पर प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, कैबिनेट मंत्री दर्जा तुरसनपाल बरैया, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, दुर्गा लाल विजय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
संजय विश्वकर्मा, उमरिया। लगभग 700 किलोमीटर का सफर तय कर बांधवगढ़ की बाघिन कोटा राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाईगर रिजर्व पहुंची है। बांधवगढ़ के बाघों की अब मुकुंदरा हिल्स में दहाड़ गूंजेगी। 3.5 वर्ष की बाघिन का सॉफ्ट रिलीजिंग का वीडियो सामने आया है। अंतरराज्यीय टाइगर ट्रांसलोकेशन कार्यक्रम के तहत बांधवगढ़ की यह दूसरी उपलब्धि मानी जा रही है। अंतरराज्यीय टाइगर ट्रांसलोकेशन कार्यक्रम के तहत पहली बार वर्ष 2016 में बाघ बाघिन उड़ीसा के सतकोशिया भेजे गए थे।


