शब्बीर अहमद, भोपाल। कूनो नेशनल पार्क से घायल अवस्था में मिले चीते की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीते के शरीर से 5 फायरआर्म पेलेट्स मिले हैं। यानी चीते को गोली मारकर घायल किया था जिसकी वजह से वह चोटिल हो गया और उसकी मौत हो गई। सरकार ने इस मामले में STF गठित कर दी है।

बता दें कि मादा चीता निर्वा के 19 महीने के शावक KNG22 25 अक्टूबर को Compartment No. 748, श्योपुर टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन में घायल अवस्था में मिला था। वन विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शावक के शरीर में विदेशी तत्व, 5 छर्रे निकले हैं। शुरुआती X-ray में चीते के शरीर में अलग-अलग जगहों पर चोट और निशान दिखे हैं। 

एक्सपर्ट से कंसल्ट करने के बाद उसे नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (NDVSU), जबलपुर के Veterinary Surgery and Radiology डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया था। CT स्कैन में खुलासा हुआ कि फॉरेन बॉडीज ने उसके इंटरनल ऑर्गन, मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम और नर्वस सिस्टम को डैमेज कर दिया था। इसके बाद उसकी इमरजेंसी सर्जरी की गई, जिसमें शरीर से 5 फायरआर्म पेलेट्स निकाले गए। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद नर चीते को बचाया नहीं जा सका। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m