कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति राजेश की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसकी पत्नी विमला को गिरफ्तार कर लिया। 21 अगस्त को विमला ने सो रहे राजेश पर चाकुओं से हमला किया था। इसके बाद शव के अंगों को बोरी में डाल दिया था। मकान मालिक को आता देख वह छत से कूद गई थी। कमर में चोट लगने के बाद वह मौके से भाग नहीं सकी। पिछले 22 दिनों से उसका कुरुक्षेत्र के LNJP सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था।

केयूके थाना पुलिस ने हालत में सुधार होने के बाद विमला को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में विमला ने बताया कि राजेश उसे दूसरी शादी करने की बात कहता था। इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।
शराब पीकर मारपीट करने का आरोप
पूछताछ में विमला ने पुलिस को बताया कि राजेश शराब पीने का आदी था। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। विमला के मुताबिक, पति की शराब छुड़ाने के लिए वह कई बार जादू-टोना करने वालों के पास भी गई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। विमला ने बताया कि राजेश उसे पीटने के बाद कहता था कि वह उसे छोड़ देगा और दूसरी शादी कर लेगा। पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर विमला ने उसकी हत्या की।
सोते समय चाकुओं से किया हमला
विमला ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे राजेश थककर कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसने तीन चाकुओं से उस पर हमला कर दिया।उसने राजेश के पेट पर कई बार चाकू चलाए। हमले में उसकी मौत हो गई। इसके बाद विमला ने शव के अंगों को बोरी में डाल दिया। कुछ देर बाद मकान मालिक रिंकू ऊपर आया। उसे आता देखकर विमला छत की तरफ भागी और वहां से खेतों की ओर छलांग लगा दी। इस दौरान उसकी कमर में चोट लग गई। चोट के कारण वह मौके से भाग नहीं सकी।
22 दिन अस्पताल में चला इलाज
घटना के बाद विमला का कुरुक्षेत्र के LNJP सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने उसकी हालत में सुधार होने के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


